करें (DOs)
- केवल एक्सचेंज के पंजीकृत सदस्यों के माध्यम से ही ट्रेड करें।
- आपके और सदस्य के बीच यदि कोई स्वैच्छिक शर्तें तय की गई हों, तो उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें, समझें और उसके बाद ही हस्ताक्षर करें।
- SMS या ई-मेल द्वारा लेन-देन की पुष्टि प्राप्त करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पंजीकृत कराएँ।
- डीमैट खाते को संचालित करने हेतु पावर ऑफ अटॉर्नी देने से पहले उसके दायरे और प्रभावों को समझ लें।
- खाता खोलते समय अधिकृत व्यक्ति की साख अवश्य जाँचें।
- त्रैमासिक खाता विवरण की हमेशा जाँच करें।
- किसी भी अनियमितता या अनधिकृत ट्रेडिंग गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।
- अपने लेजर बैलेंस की नियमित जाँच करें।
न करें (DON'Ts)
- निश्चित या गारंटीड रिटर्न के किसी भी प्रकार के समझौते में प्रवेश न करें।
- लुभावने विज्ञापनों, अफवाहों, हॉट टिप्स या रिटर्न के वादों के बहकावे में न आएँ।
- मार्जिन और सेटलमेंट के लिए नकद भुगतान न करें और न ही नकद स्वीकार करें।
- जोखिम प्रकटीकरण दस्तावेज को पढ़े और समझे बिना ट्रेडिंग शुरू न करें।
- अपने लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें और किसी से साझा न करें।
- अपंजीकृत मध्यस्थों के साथ लेन-देन न करें।